अपना देशउत्तर प्रदेशएक झलकचाय पर चर्चाताज़ातरीनपूर्वांचलराजनीति

कानपुर पहुंचा अखिलेश यादव का रथ लाखों की संख्या में पहुंचे समाजवादी कार्यकर्ता

हाईवे पर लगा जाम

कानपुर। आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी सरकार को बहुमत दिलाने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनावी बिगूल कानपुर से फूंक दिया। जाजमऊ गंगा पुल से अखिलेश यादव ने विजय रथ यात्रा की मंगलवार की दोपहर शुरुआत कर दी। नोटबंदी के समय कानपुर देहात के झींझक में जन्मे खंजाची नाथ ने विजय रथ यात्रा को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना कराया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रथ पर सवार होने के बाद हाथ हिलाते हुए सभी का अभिनंदन किया तो कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। लाखों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और खरोश के साथ अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया इतनी भारी संख्या में भीड़ देखकर अखिलेश यादव फूले नहीं समा रहे थे उन्होंने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद पेश करते हुए कहा की प्रदेश में चारों ओर हो रहे हत्याओं और लूट से पूरा प्रदेश दुखी है उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब सपा की विजय यात्रा निकाली है, तब तब प्रदेश में परिवर्तन आया है। कहा, रथयात्रा के माध्यम से किसानों, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में किसानों के साथ कानून को भी कुचला गया है। उनका प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर पीड़ित परिवारों से मिलने गया है। उन्होंने कहा कि कानपुर यूपी का औद्योगिक शहर है, यहां पर सरकार ने उद्योगों को ठप कर दिया है। इसलिए यात्रा की शुरुआत कानपुर से की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button