बीकॉम की छात्रा ने बाथरूम में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

लखनऊ आज राजधानी के जानकीपुरम सेक्टर.जे निवासी बीकॉम की छात्रा ने गुरुवार दोपहर बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने अपने शरीर पर सुसाइड नोट लिखा है। इसमें अपनी मौत का जिम्मेदार अजय नाम के युवक को बताया है। पुलिस नाम के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका पता लगा रही है। परिजनों ने काफी देर तक बाथरूम से न निकलने पर दरवाजा खोलने की की कोशिश कीए तो उन्हें पता चला। मामला गुडंबा थाना क्षेत्र का है।दरोगा आलोक यादव के मुताबिक जानकीपुरम जे सेक्टर निवासी गोपाल तिवारी की बेटी सावित्री ;20द्ध का शव फांसी के फंदे पर बाथरूम में लटकता मिला। सावित्री केकेसी में बीकॉम थर्ड ईयर की छात्रा थी। सावित्री के भाई पवन के मुताबिकए उनकी बहन ने अपने शरीर पर एक सुसाइड नोट लिखा था। इसमें लिखा है कि मेरी मौत का कारण अजय है। अजय को जेल जरूर भिजवाना। इसको देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने अजय के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इंकार किया है।पुलिस के मुताबिकए मृतका के भाई पवन की तहरीर पर अजय के खिलाफ थ्प्त् दर्ज की गई है। अजय कौन हैए किसी को जानकारी नहीं है। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। सावित्री के मोबाइल फोन से कुछ संदिग्ध नंबर और मैसेज मिले हैं। इनके आधार पर अजय के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आत्महत्या के प्रमुख कारणों का पता आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही लग सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।