बुलन्दशहर में 9वीं के छात्रों ने की थी मासूम की हत्याएसपी सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने किया खुलासा

बुलंदशहर नगर में 7 साल के छात्र की हत्या का खुलासा पुलिस ने शनिवार को कर दिया है। पुलिस ने बतायाए हर्ष की हत्या उसी के स्कूल के 5 छात्रों ने की थी। पैसों के लिए छात्रों ने हर्ष का अपहरण किया था। आरोपी छात्रों में से एक छात्र का पैसा पेटीएम करते समय किसी और के खाते में चला गया था।उसी की भरपाई के लिए हर्ष की किडनैपिंग का प्लान बनाया गया था। जब हर्ष पांचों को पहचान गया तो इन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। फिर शव को अलीगढ़ में गंगनहर में फेंक दिया। सभी आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मामले में एसपी सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बतायाए 6 दिन पहले एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले हर्ष का शव अलीगढ़ में गंग नहर में मिला था। हत्या का खुलासा करने के लिए 6 टीमों को लगाया गया था। अलीगढ़ के बार्डर से लेकर बुलंदशहर तक के सारे सीसीटीवी चेक किए गए थे। हर्ष के स्कूल के पास के सीसीटीवी भी देखे गए थे। स्कूल के बाहर लगे 9 जुलाई के सीसीटीवी को देखा गया। जिसमें 2 छात्र हर्ष को बाइक से बैठाकर ले जाते दिखे।छात्रों की जानकारी निकाली गई तो वो लोग इसी स्कूल के छात्र निकले। जिसके बाद उन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ के बाद उन लोगों ने सच बता दिया। दोनों ने अपने 3 साथियों का नाम भी बताया। पांचों आरोपियों ने बतायाए हम लोग हर्ष को मारते नहीं लेकिन वो हम लोगों को पहचान गया था। जिसकी वजह से उसकी हत्या करनी पड़ी। आरोपियों ने बतायाए हर्ष को गला दबाकर मारा गया था।
सीसीटीवी के आधार पर हो रही जांच
एसपी सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बतायाए सभी आरोपी छात्र 10वीं और 9वीं के छात्र हैं। डर की वजह से इन लोगों ने यह कदम उठाया था। हम लोगों को कुछ सबूत और सीसीटीवी भी मिले हैं। जिसके आधार पर जांच की जाएगी। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।